रक्षाबंधन पर महिला संस्था ने थाना प्रभारी को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा
रक्षाबंधन पर महिला संस्था ने थाना प्रभारी को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा

🎗️ रक्षाबंधन पर महिला संस्था ने थाना प्रभारी को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा 🇮🇳
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शीतगोरा थाना में महिला संस्था की सदस्यों ने थाना प्रभारी फेज अहमद को राखी बांधकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर थाना प्रभारी फेज अहमद ने सभी महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने देश की सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव सहयोग और जिम्मेदारी निभाने का वचन दिया।
महिला संस्था की सदस्यों ने भी थाना प्रभारी के इस आश्वासन की सराहना की और कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संदेश भी देता है।
🌸 राखी का यह धागा विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को और मजबूत करे।
🇮🇳 सभी देशवासियों एवं मातृशक्ति को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।




