झारखंड शस्त्र पुलिस-6 में नवनिर्मित वाहन स्टैंड और समादेष्टा कार्यालय का उद्घाटन
झारखंड शस्त्र पुलिस-6 में नवनिर्मित वाहन स्टैंड और समादेष्टा कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड शस्त्र पुलिस-6 में नवनिर्मित वाहन स्टैंड और समादेष्टा कार्यालय का उद्घाटन
जमशेदपुर: झारखंड शस्त्र पुलिस-6 की परिवहन शाखा में शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को नवनिर्मित चारपहिया वाहन स्टैंड एवं नवनिर्मित समादेष्टा कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। दोनों नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन वाहिनी के समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने किया।
उद्घाटन के अवसर पर वाहिनी के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। नवनिर्मित वाहन स्टैंड से वाहिनी के चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से रखने में सुविधा होगी, वहीं नए समादेष्टा कार्यालय कक्ष से विभागीय कार्यों के संचालन में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की मौजूदगी में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वाहिनी स्तर पर आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#RITESH SHARAN #
JHARKHAND AAJ TAK