Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

बागबेड़ा कॉलोनी में सूने मकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

बागबेड़ा कॉलोनी में सूने मकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

*बागबेड़ा कॉलोनी में सूने मकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर*

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत ब्लॉक नंबर 20/02/3, रोड नंबर 1 स्थित सुनील कुमार के सूने मकान में गुरुवार देर रात चोरी की घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार पिछले छह माह से अपने पूरे परिवार के साथ आदित्यपुर स्थित आशियाना में रह रहे हैं। वे बीच-बीच में बागबेड़ा स्थित अपने घर की देखभाल के लिए आते-जाते थे। दो दिन पूर्व उनकी पत्नी अपने पुत्र के साथ घर आई थीं और अगले दिन सुबह वापस आदित्यपुर स्थित अपने आवास लौट गई थीं।

बताया जाता है कि गुरुवार रात लगभग 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अंदर के दरवाजे की कुंडी एवं ताला भी तोड़ दिया। चोर करीब दो घंटे तक घर के अंदर रहे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखकर मकान मालिक सुनील कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही वे अपने घर पहुंचे, जहां घर का सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की लिखित शिकायत बागबेड़ा थाना में दर्ज करा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय तथा वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कुमार विशाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को इस दुःख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं झरना मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले कई महीनों से चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बागबेड़ा बजरंगी मैदान एवं वायरलेस मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शीघ्र चोरों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का उद्भेदन करने की मांग की। उन्होंने रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा वायरलेस मैदान में नशेड़ियों के अड्डों को तत्काल ध्वस्त करने की भी मांग की, ताकि क्षेत्र में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!