यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकसेवक के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकसेवक के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकसेवक के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में सभी की सहभागिता हुई
इस अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। तत्पश्चात, पूर्व मुख्यमंत्री श्री Raghubar Das जी ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।
इसके उपरांत, हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सम्मिलित होकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराई।
इस अवसर पर जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री Bidyut Baran Mahato जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Dr. Dineshanand Goswami जी, पूर्व विधायक श्रीमती Menka Sardar जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री Abhay Singh जी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री Sanjeev Sinha जी, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष श्री Sanjeev Satya Tiwary जी समेत, पूर्व जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, जिला पदाधिकारीगण, मोर्चा जिलाध्यक्षगण, सम्मानित मंडल अध्यक्षगण समेत जिले के हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति की मौजूदगी रही।
#RITESH SHARAN#
JHARKHAND AAJ TAK




