लोकल न्यूज़

 

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा सेवा केंद्र के द्वारा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
————————————-

जमशेदपुर, २० जून २०२६

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंशु सरकार जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती पूनम वर्मा जी, श्री प्रणव नाहा जी, श्रीमती मोनी गुप्ता जी, श्रीमती सुधा झा जी (पतंजलि), श्री ललित शर्मा जी, श्रीमती गौरी कर्माकर जी, श्रीमती प्रेमलता जी, श्रीमती रीता जी, श्रीमती माधुरी सिंह जी, श्रीमती बनानी गोस्वामी जी, श्रीमती शांति जी, श्रीमती अल्पना मुखर्जी जी, श्री अजय भाई जी, श्रीमती रिचा जी तथा श्री सुबीर कुमार कुंडू जी उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया।

सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रों से से किया गया एवं सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधे दिये गए ।

कार्यक्रम के अंत में सेवाकेंद्र प्रभारी संजू दीदी ने सभी को राजयोग से होने वाले लाभ को बताया और सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजकों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!