लोकल न्यूज़

शांतिपूर्ण पर्व-त्योहारों के सफल समापन पर बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर सम्मानित

शांतिपूर्ण पर्व-त्योहारों के सफल समापन पर बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर सम्मानित

 

शांतिपूर्ण पर्व-त्योहारों के सफल समापन पर बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर सम्मानित

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान बागबेड़ा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा बाजारों, सड़कों एवं नदी घाटों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर एवं उनकी पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

सभी पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समापन के उपरांत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के सदस्यों द्वारा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुखिया राजकुमार गोड, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं राघवेंद्र चौधरी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राकेश सिंह, कुमार विशाल एवं राजकुमार सिंह उपस्थित रहे।

मौके पर बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सभी पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के बेहतर समन्वय और सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल कायम रहा। इसके लिए बागबेड़ा थाना प्रभारी सहित उनकी पूरी पुलिस टीम बधाई की पात्र है।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी उमेश ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!