यूपी

लोक आस्था के महापर्व पर बनारस के चौकी घाट पर गूंजे छठी मइया के जयकारे

लोक आस्था के महापर्व पर बनारस के चौकी घाट पर गूंजे छठी मइया के जयकारे

लोक आस्था के महापर्व पर बनारस के चौकी घाट पर गूंजे छठी मइया के जयकारे

 

ब्यूरो चीफ -विवेक सिन्हा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

 

वाराणसी/ चौकी घाट लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व ‘डाला छठ’ के पावन अवसर पर धर्मनगरी बनारस के ऐतिहासिक चौकी घाट पर अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। इस महापर्व पर श्रीमती पूजा जी ने पूरी निष्ठा, तपस्या और विधि-विधान के साथ डाला छठ मैया का व्रत रखा और अपने परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व के इस पवित्र अनुष्ठान में लवली, वर्षा और विकास यादव, विक्की, अक्षत जायसवाल, आकाश चौरसिया, अंश, सूरज कनौजिया और रितेश प्रजापति ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छठी मइया को विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया।

सभी के सहयोग और समर्पण से यह धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत भव्यता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चौकी घाट पर उमड़ी भारी भीड़ और छठी मइया के गूंजते पारंपरिक गीतों ने पूरे घाट के माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सभी ने भगवान सूर्य और छठी मइया से क्षेत्र में शांति, आरोग्यता और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!