Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

डाक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों पर हड़ताल की चेतावनी

डाक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों पर हड़ताल की चेतावनी

*डाक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों पर हड़ताल की चेतावनी*

*ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा*
*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

वाराणसी। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (बीपीईएफ) के राष्ट्रव्यापी संघर्ष के चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वाराणसी ईस्ट डिवीजन एवं पश्चिम मंडल के मंडलीय कार्यालय पर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर जोरदार प्रदर्शन किया।
महासंघ 20 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रथम चरण में ब्लैक बैज डे मना चुका है। दूसरे चरण में 28 जुलाई को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीपीईएफ ग्रुप-सी (उत्तर प्रदेश सर्कल) के सर्कल अध्यक्ष राम रतन पांडेय एवं उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शादेजा ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि हमारी 11 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो संगठन 5 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग को बर्बादी से बचाना, कर्मचारियों पर टारगेट का दबाव बंद कराना तथा निजीकरण का विरोध करना है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से सदानंद, राकेश अभिनव राय, विकास, मनीष पांडेय, दिनेश तिवारी, अशोक चौबे, शिवपूजन, पंकज, सी. अनिता, रजिया हसन, दीक्षा भारती सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!