Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण।

श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण।

श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण।

ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा दिनांक 22 सितंबर, दिन मंगलवार को दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम की महिलाओं के बीच फल वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिता द्वारा प्राप्त संस्कार के प्रेरणा से निराश्रित बच्चियों की शादी, वृद्धाश्रम व अनाथालय के अलावा असहाय, कमजोर एवं गरीब लोगों को सहायता करने के साथ ही जनहित के सेवा कार्य का संदेश देना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। डायरेक्टर रिंपी सिंह ने बताया कि आज संस्था के सदस्यों द्वारा दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम के माताओं के बीच सेव, केला आदि फलों का वितरण करके उन सभी माताओं का आशीर्वाद लिया गया जो बड़ा ही सुखद रहा। संस्था द्वारा निरंतर ऐसे ही सेवा कार्य आगे भी किए जाते रहेंगे। फल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से फाउंडेशन डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह, रिंपी सिंह, रागिनी सिंह, मीनू विश्वकर्मा, राकेश सोनकर, राहुल सोनकर, दीपक सोनकर, रोहित विश्वकर्मा, रमेश गौड आदि सदस्यगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!