बागबेड़ा रोड नंबर-1 में हिलटॉप स्कूल के पास नाली जाम की समस्या का कराया गया समाधान
बागबेड़ा रोड नंबर-1 में हिलटॉप स्कूल के पास नाली जाम की समस्या का कराया गया समाधान

बागबेड़ा रोड नंबर-1 में हिलटॉप स्कूल के पास नाली जाम की समस्या का कराया गया समाधान
जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर-1 स्थित हिलटॉप स्कूल के पास पिछले कुछ दिनों से नाली जाम होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दी गई।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया श्री राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर के संयुक्त प्रयास से मजदूर लगाकर नाली की सफाई करवाई गई। सफाई कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
इस अवसर पर मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई एवं जनसमस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका यथाशीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाता रहेगा।
इस दौरान स्थानीय निवासी भारत ठाकुर, उमेश मिश्रा, अमन तिवारी, सिकंदर शर्मा एवं अमन कुमार उपस्थित थे।




