Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत; दो घायल

टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत; दो घायल

टिनप्लेट विस्तार प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत; दो घायल

जमशेदपुर: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में एक सप्ताह के भीतर दूसरा हादसा सामने आया है। शुक्रवार शाम काम के दौरान हुए हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

बताया गया कि काम के दौरान दो मजदूर गड्ढे में गिर गए, जिसके बाद एक मजदूर की जान चली गई और दूसरा घायल हो गया। इस दौरान एक अन्य मजदूर भी हादसे की चपेट में आया। सभी प्रभावित मजदूर ठेका एजेंसी के जरिए काम कर रहे थे।

इससे पहले 11 सितंबर को भी टिनप्लेट डिवीजन के प्रोजेक्ट साइट पर हादसा हुआ था, जिसमें एक ठेका कर्मी की मौत हुई थी। यानी करीब एक सप्ताह के भीतर इसी विस्तार प्रोजेक्ट में यह दूसरा जानलेवा हादसा है।

टिनप्लेट का करीब ₹1,600 करोड़ का विस्तार प्रोजेक्ट लंबे समय से चल रहा है। लगातार दो हादसों के बाद प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

#RITESH SHARAN #
JHARKHAND AAJ TAK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!