लोकल न्यूज़

होमियोपैथी क्लिनिक डॉ रेणु शर्मा एवं सार्थक यूथ क्लब के तत्वाधान में डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती भी मनाई गई

होमियोपैथी क्लिनिक डॉ रेणु शर्मा एवं सार्थक यूथ क्लब के तत्वाधान में डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती भी मनाई गई

वर्ल्ड होमियोपैथी दिवस 10/04/2026को आदित्यपुर-2,रोड न0 -24 में स्थित होम्योपैथी क्लिनिक में डॉ रेणु शर्मा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा दी गई।जिसमें शुगर जांच , बीपी जांच और निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।इस महत्वपूर्ण दिन को होमियोपैथी क्लिनिक डॉ रेणु शर्मा एवं सार्थक यूथ क्लब के तत्वाधान में डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती भी मनाई गई और उनको याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके श्रद्धांजलि दिया गया। सभी आगंतुक को सम्मानित किया गया।इस मौके पर होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली के गुणवत्ता और विशेषता पर प्रकाश डाला गया।इस चिकित्सा प्रणाली द्वारा पुराने से पुराने रोगों का इलाज संभव है यह कार्यक्रम में मौजूद सभी डॉक्टरों और समाजसेवियों ने अपने अपने वक्तव्य में कहा।मुख्य रूप से इसमें डॉ नथुनी सिंह, डॉ एन आर सिंह, डॉ. सदाब हसन रिजवी,डॉ.प्रकाश राय, डॉ सुजीत कुमार सिंह, डॉ एच एल प्रसाद,वार्ड नंबर 17 की पार्षद नीतू शर्मा, टाटा मोटर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी श्री प्रकाश विश्वकर्मा,एल.बी. एस.एम कॉलेज की प्रो.चंदन जायसवाल समाजसेवी शशि आचार्य,श्रीमती सुजाता सिंह जी,श्रीमती रविंदर कौर,श्रीमती मीरा तिवारी,श्रीमती विनीता शर्मा,श्रीमती मीरा शर्मा,श्री रमाशंकर पांडे,श्री अरविंद शर्मा,श्री दिलीप शर्मा ,श्री अभिषेक मिश्रा ,सौरभ पाठक,रोहित कुमार,दीपक कुमार,सपना शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।सभी को हार्दिक धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!