यूपी

काशी में बढ़ी ठंड, चितरंजन पार्क में लगेगा निशुल्क रैन बसेरा, मिलेंगी सभी सुविधाएं

काशी में बढ़ी ठंड, चितरंजन पार्क में लगेगा निशुल्क रैन बसेरा, मिलेंगी सभी सुविधाएं

काशी में बढ़ी ठंड, चितरंजन पार्क में लगेगा निशुल्क रैन बसेरा, मिलेंगी सभी सुविधाएं

 

27 नवंबर 2026

ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा

 

वाराणसी। काशी में ठंड बढ़ने के साथ ही नगर निगम ने यात्रियों और निराश्रित लोगों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित चितरंजन पार्क में हर साल की तरह इस बार भी शीतकालीन शिविर लगाया जा रहा है। इसमें यात्रियों के रात में ठहरने के लिए निशुल्क रैन बसेरे की व्यवस्था की जाएगी।

भाजपा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव के अनुसार, महापौर अशोक तिवारी की पहल पर लगाए जा रहे इस शिविर में ठहरने वालों के लिए बेड और कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। ठंड बढ़ने पर अलाव की व्यवस्था भी होगी। शिविर करीब दो से तीन महीने तक संचालित किया जाएगा। घाट पर भी अस्थायी व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि रात में आने वाले यात्री कुछ देर आराम कर सकें। उन्होंने बताया कि शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अगले 10 से 15 दिनों में इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद महापौर अशोक तिवारी इसका उद्घाटन करेंगे। शिविर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। परिसर में प्रवेश से पहले यात्रियों के आधार कार्ड की जांच की जाएगी। घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ नगर निगम के कर्मचारी 24 घंटे निगरानी करेंगे। सोमनाथ यादव ने बताया कि रैन बसेरे में ठहरने और उपलब्ध सुविधाओं के लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पूरी व्यवस्था का खर्च नगर निगम वहन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!