यूपी

काशी तमिल संगमम बना उत्तर-दक्षिण का सांस्कृतिक सेतु, CM योगी बोले – राष्ट्र नक्शे से नहीं, दिलों को जोड़ने से बनता है

काशी तमिल संगमम बना उत्तर-दक्षिण का सांस्कृतिक सेतु, CM योगी बोले - राष्ट्र नक्शे से नहीं, दिलों को जोड़ने से बनता है

काशी तमिल संगमम बना उत्तर-दक्षिण का सांस्कृतिक सेतु, CM योगी बोले – राष्ट्र नक्शे से नहीं, दिलों को जोड़ने से बनता है

 

ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र नक्शे से नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाले पुलों से बनता है। काशी तमिल संगमम उत्तर और दक्षिण भारत के बीच ऐसा ही सांस्कृतिक सेतु है, जो सदियों पुराने संबंधों को मजबूती दे रहा है। भाषाएं भले अलग हों, लेकिन दोनों क्षेत्रों की संस्कृति और संस्कार एक हैं।

मुख्यमंत्री शनिवार को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को यह आयोजन साकार कर रहा है। वर्ष 2022 में शुरू हुआ यह आयोजन अब व्यापक आंदोलन का रूप ले चुका है। इस बार आयोजन की थीम ‘तिरुक्कुरल पालम’ है। इसके तहत एक हजार उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ा जा रहा है। तमिलनाडु के करीब 50 शिक्षक यूपी के विद्यालयों और महाविद्यालयों में तिरुक्कुरल पढ़ाएंगे। लगभग 1400 अतिथि काशी के साथ प्रयागराज और अयोध्या का भ्रमण करेंगे। योगी ने काशी और तमिलनाडु के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि तेनकाशी को दक्षिण की काशी कहा जाता है। महर्षि अगस्त्य, संत कुमारगुरुपर और महाकवि सुब्रमण्य भारती का काशी से गहरा जुड़ाव रहा है। तमिल समाज करीब 200 वर्षों से बाबा विश्वनाथ की पूजा सामग्री पहुंचाने की परंपरा भी निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद चार वर्षों में 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें करीब 70 प्रतिशत दक्षिण भारत के थे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की गतिविधियों का विस्तार हुआ है। उन्होंने काशी को ज्ञान, अध्यात्म, कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था के चार स्तंभों पर वैश्विक केंद्र बनाने की बात कही। सड़क, रेल, हवाई, रोपवे और जलमार्ग से संपर्क बढ़ाने के साथ पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!