Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।

ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। सामाजिक संस्था अनमोल सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को इंडियन इंग्लिश स्कूल तुलसी नगर अवलेशपुर कंदवा मे वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु “सांस्कृतिक जागरूकता संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनमोल सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार चक्रवाल, आकाश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये तथा इस अवसर पर कथक निधि शाह, पलक कुमारी ने संस्कृति प्रस्तुतियों से बच्चों को बहुत प्रभावित किया। अध्यक्ष अरविंद चक्रवाल ने बताया यह एक दिवसीय सेमिनार कार्यक्रम समाज में शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यस के वर्मा (डायरेक्टर), अंजू सिंह, रेखा प्रजापति, अंजू गुप्ता, मंजू मैम, अफरीन मैम, आशीष केसरी, कैलाश सिंह सहित अनेको सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!