लोकल न्यूज़

ढोल-नगाड़ों के बीच काशी में 500 बाइक सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए ODOP उपहार

ढोल-नगाड़ों के बीच काशी में 500 बाइक सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए ODOP उपहार

*ढोल-नगाड़ों के बीच काशी में 500 बाइक सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए ODOP उपहार*

 

*ब्यूरो चीफ – विवेक सिन्हा*

*वाराणसी उत्तरप्रदेश*

 

वाराणसी।उत्तरप्रदेश/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘बाइक सेवा यात्रा’ के तहत गुजरात के वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक सेवा यात्रियों का बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में यात्रियों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने यात्रियों को एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत तैयार उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए।

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के राजनीतिक जीवन को स्मरणीय बनाने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा में 10 से अधिक राज्यों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रियों ने रास्ते में स्वच्छत अभियान, पौधरोपण और रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से जनसेवा का संदेश दिया। गुजरात के वडनगर से 10 पवित्र नदियों का जल लेकर मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचे यात्रियों ने छावनी स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम किया। 250 बाइकों पर सवार 500 यात्री 25-25 के समूह में 10 अलग-अलग मार्गों से जौनपुर, भदोही, चंदौली, मीरजापुर और प्रयागराज होते हुए काशी पहुंचे। यात्री अपने साथ नर्मदा, साबरमती, माही, गोमती, विश्वामित्री, तापी, बनास, क्षेत्रुजी, अजी और पंबा नदियों तथा शर्मिष्ठा तालाब का जल लेकर आए हैं। इस जल से श्री काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह बाइक सेवा यात्रा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनकी कर्मभूमि वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!