लोकल न्यूज़

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यप्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यप्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का किया निरीक्षण, कार्यप्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश*

 

*SIR के तहत डिजिटाइजेशन, जनसुनवाई एवं फॉर्म-6 से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

————————-

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा 49-जमशेदपुर पश्चिम एवं 47- जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शारदामणि इंग्लिश स्कूल, राजेन्द्र विद्यालय, जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय परिसर व अन्य स्थलों में आयोजित विशेष डिजिटाइजेशन कैम्प का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत संचालित डिजिटाइजेशन कार्य, नागरिकों की जनसुनवाई तथा फॉर्म-6 से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मौको पर ईआरओ सह अपर उपायुक्त श्री अनुराग तिवारी, ईआरओ सह एसओआर श्री राहुलजी आनंद जी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह व संबंधित एईआरओ उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से डिजिटाइजेशन की प्रगति, प्राप्त आवेदनों, नागरिकों की समस्याओं तथा उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि SIR से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 सहित निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा जनसुनवाई के दौरान उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नागरिकों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्राप्त दस्तावेजों की जांच एवं संबंधित प्रविष्टियों को सावधानीपूर्वक सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों का भी नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि SIR के तहत नागरिकों की सुविधा एवं लंबित कार्यों के निष्पादन के लिए आगामी 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। विभिन्न स्तरों पर डिजिटाइजेशन-सह-हेल्प डेस्क भी संचालित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को SIR से संबंधित कार्यों, डिजिटाइजेशन एवं फॉर्म-6 के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित शिविरों में पहुंचकर SIR से संबंधित आवश्यक कार्यों का निष्पादन कराएं तथा पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

 

===========================

*#Team PRD (East Singhbhum)*

===========================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!