Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

विधायक संजीव सरदार के पहल पर बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा निष्पादन के लिए सर्वे कार्य शुरू, जल्द बनेगी स्वच्छ कॉलोनी

विधायक संजीव सरदार के पहल पर बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा निष्पादन के लिए सर्वे कार्य शुरू, जल्द बनेगी स्वच्छ कॉलोनी

*विधायक संजीव सरदार के पहल पर बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा निष्पादन के लिए सर्वे कार्य शुरू, जल्द बनेगी स्वच्छ कॉलोनी*

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा निष्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार द्वारा दो बार विधानसभा पटल पर इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद उपायुक्त कण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने स्वयं उपस्थित होकर सर्वे कार्य प्रारंभ कराया।
सर्वे कार्य की शुरुआत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 से की गई, जहां पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की गई। इस दौरान प्रत्येक घर के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया।
अब तक रोड नंबर 1, रोड नंबर 2 सहित कई वार्डों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष बचे वार्डों का सर्वे शनिवार तक पूरा कर रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि इस मुद्दे को लेकर विधायक संजीव सरदार, उपायुक्त कण सत्यार्थी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को कई बार मांग पत्र सौंपा गया था। इसके अलावा बागबेड़ा वायरलेस मैदान में ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया था। विधायक संदीप सरदार के पहल पर यह कार्य प्रारंभ हुआ।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बागबेड़ा कॉलोनी कचरा मुक्त बनेगी और यहां स्थायी कचरा निष्पादन की व्यवस्था लागू होगी, जिससे कॉलोनी को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।
इस दौरान पंचायत सचिव चंद्रमोहन सोरेन,अलविना तिर्की, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, कुमार विशाल, पूर्व वार्ड सदस्य चंद्रकांत सिंह, समाजसेवी अभिषेक शुक्ला, मनीष सिंह, मिंटू कुमार सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!