Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
राज्य

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश*

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश*

*उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश*
———————————

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। मौके पर प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इस दौरान नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड, भूमि लीज, ऋण, चिकित्सा सहायता, भूमि कब्जा, पेंशन शुरू करने, जमीन संबंधी, बिरसानगर में पीएम आवास का आवंटन, अनाथ बालिका का आवासीय विद्यालय में नामांकन, जॉब, मुआवजा भुगतान, निजी विद्यालय में नामांकन, पंचायत भवन निर्माण, स्पॉन्शिपशिप योजना का लाभ, दूषित पेयजल सप्लाई, जुस्को से पानी कनेक्शन, फ्लैट कब्जा, जमीन कब्जा, भूमि रिकॉर्ड में सुधार, विद्युत कनेक्शन, मईयां सम्मान योजना का लाभ, सड़क निर्माण हेतु ज्ञापन समेत सामाजिक व जनहित की समस्याओं रो रखा ।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं हो। साथ ही, आवेदनों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की समीक्षा की जाए।

==========================
*Team PRD (East Singhbhum)*
==========================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!