पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं*
पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं*

*पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं*
आदित्यपुर। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह का जन्मदिन रविवार को आदित्यपुर स्थित ओल्ड हाउसिंग कॉलोनी के एम-9 आवास पर सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, वरीय कांग्रेसी नेता अजय सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों एवं सैकड़ों समर्थकों ने भाग लिया। सभी ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और मलखान सिंह को पुष्पगुच्छ, पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समर्थकों ने पटाखे छोड़कर भी अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मलखान सिंह लंबे समय से जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। उनके नेतृत्व और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को लोगों ने सराहा तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और भविष्य में भी समाज तथा क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




