Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

जमशेदपुर हॉस्पिटल एम्प्लॉइज यूनियन के अंतर्गत डॉ. टी सी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन/ट्रस्ट के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन एवं यूनियन के बीच महत्वपूर्ण समझौता संपन्न हुआ।

समझौते के तहत ट्रस्ट की आर्थिक एवं वित्तीय परिस्थितियों तथा मुनाफे में आई उल्लेखनीय कमी के बावजूद प्रबंधन ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 8.33 प्रतिशत बोनस के अतिरिक्त प्रत्येक पात्र कर्मचारी को ₹4,000 की राशि एक्स-ग्रेशिया (Ex-Gratia) के रूप में भुगतान करने पर सहमति प्रदान की है।

इस समझौते के तहत ट्रस्ट के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के बीच कुल लगभग ₹9.25 लाख की राशि बोनस एवं एक्स-ग्रेशिया के रूप में वितरित की जाएगी। यूनियन ने कर्मचारियों के हित में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण रवैया अपनाने के लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बोनस समझौते पर डॉ. टी सी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. विनीता सिंह, ट्रस्टी डॉ. आसिफ अहमद, ट्रस्टी डॉ. कीर्ति भूषण , सेक्रेटरी डॉक्टर एस भट्टाचार्य तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे, श्री परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री श्री मनोज कुमार सिंह, सहायक सचिव श्री सोमनाथ पोद्दार एवं श्री प्रशांत महतो ने हस्ताक्षर किए।

यूनियन ने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रबंधन द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। इस समझौते से कर्मचारियों में संतोष एवं उत्साह का माहौल है और प्रबंधन एवं यूनियन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना और मजबूत हुई है।

#RITESH SHARAN#

JHATKHAND AAJ TAK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!