लोकल न्यूज़

पूर्वी सिंहभूम के नवागत उपायुक्त का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत* 

पूर्वी सिंहभूम के नवागत उपायुक्त का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत* 

*पूर्वी सिंहभूम के नवागत उपायुक्त का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत*

 

जमशेदपुर: क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी करनदीप सिंह ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के नवनियुक्त उपायुक्त श्री राजीव रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान करनदीप सिंह ने उपायुक्त महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें जिले के नए पदभार के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

मुलाकात के दौरान समाजसेवी ने क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं की ओर उपायुक्त महोदय का ध्यान आकर्षित कराया। चर्चा का मुख्य केंद्र जेम्को कालीमाटी विद्यालय की स्थिति रही। करनदीप सिंह के अनुरोध पर उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया कि विद्यालय में जल्द ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

 

इसके साथ ही, उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जल्द ही विद्यालय परिसर का भ्रमण करने की भी बात कही। उपायुक्त की इस सकारात्मक पहल और त्वरित आश्वासन पर करनदीप सिंह ने उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!