यूपी

जबरन स्मार्ट मीटर लगाया तो होगा सस्पेंड : ऊर्जा मंत्री AK शर्मा की दो टूक

जबरन स्मार्ट मीटर लगाया तो होगा सस्पेंड : ऊर्जा मंत्री AK शर्मा की दो टूक

*जबरन स्मार्ट मीटर लगाया तो होगा सस्पेंड : ऊर्जा मंत्री AK शर्मा की दो टूक*

 

*वाराणसी | 16 मई 2026*

*ब्यूरो चीफ : विवेक सिनहा*

 

प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता का पुराना मीटर हटाकर जबरन स्मार्ट मीटर न लगाया जाए। मंत्री ने कहा कि यदि ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

XEN से लेकर JE तक की तय होगी जवाबदेही

मंत्री शर्मा ने कहा कि इस मामले में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता की सीधी जवाबदेही तय होगी, जबकि मुख्य अभियंता पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर किसी प्रकार का उत्पीड़न किया जाता है तो इसकी शिकायत सीधे उन्हें व्हाट्सएप पर भेजें।

गर्मी में नहीं होगी अंधाधुंध कटौती

गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था को लेकर मंत्री ने कहा कि विभाग पूरी तरह सतर्क है। सभी उपकेंद्रों का निरीक्षण कराया गया है और आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। अभियंताओं को नियमित पेट्रोलिंग करने तथा जर्जर और खराब तारों को तत्काल बदलने को कहा गया है, ताकि ओवरलोडिंग से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना कारण बिजली कटौती किसी भी स्थिति में न हो। यदि अनावश्यक कटौती होती है तो संबंधित बिजली अभियंता जिम्मेदार माने जाएंगे। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से उपभोक्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और उपभोक्ता संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय और जवाबदेह रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!