Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह ‘अन्ना’ के पिता जगदंबा शंकर का निधन

वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह 'अन्ना' के पिता जगदंबा शंकर का निधन

वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह ‘अन्ना’ के पिता जगदंबा शंकर का निधन

 

27 जून 2026।

ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

 

काशी के वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार सिंह ‘अन्ना’ के पिता स्व. जगदंबा शंकर जी का शनिवार प्रातः 6 बजे मध्यमेश्वर, दारानगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

शवयात्रा सुबह 11 बजे उनके आवास से निकली और मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशान पहुंची, जहां उनके बड़े पुत्र संतोष कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी।

शवयात्रा में बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्व. जगदंबा शंकर जी अपने पीछे तीन पुत्र – संतोष कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह ‘अन्ना’, गोपाल जी, चार बहुएं तथा आधा दर्जन पौत्र-पौत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!