Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-1 व 2 के बीच गली की सफाई, लोगों को मिली राहत

बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-1 व 2 के बीच गली की सफाई, लोगों को मिली राहत

*बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-1 व 2 के बीच गली की सफाई, लोगों को मिली राहत*

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

*विधायक संजीव सरदार के प्रयास से जुस्को के कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान*

जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-1 एवं रोड नंबर-2 के बीच की गली एवं शांतिनिकेतन स्कूल के सामने में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई। जुस्को के सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाकर गली में उगे झाड़-झंखाड़, कंटीले पेड़-पौधों एवं अन्य गंदगी को हटाया गया।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रोड नंबर-2 के क्वार्टरों के पीछे स्थित इस गली की सफाई नहीं हुई थी। लंबे समय से सफाई के अभाव में गली पूरी तरह झाड़-झंखाड़ और कंटीले पेड़-पौधों से भर गई थी। इसके कारण यहां जहरीले कीड़े-मकोड़े एवं सांप निकलने का भय बना रहता था। भय के कारण स्थानीय लोगों का गली से आवागमन लगभग बंद हो गया था।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक संजीव सरदार से गली की सफाई कराने का आग्रह किया गया था। विधायक के प्रयास से जुस्को के कर्मचारियों द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर गली की साफ-सफाई कराई गई। सफाई के बाद अब स्थानीय लोग इस रास्ते का आसानी से आवागमन के लिए उपयोग कर सकेंगे।

गली की सफाई होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विधायक संजीव सरदार एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से लोगों को काफी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!