Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

टाटानगर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब मालगाड़ियों के लिए नहीं रुकेगी पैसेंजर ट्रेन

टाटानगर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब मालगाड़ियों के लिए नहीं रुकेगी पैसेंजर ट्रेन

टाटानगर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब मालगाड़ियों के लिए नहीं रुकेगी पैसेंजर ट्रेन


!

टाटानगर और आसपास के हजारों रेल यात्रियों के लिए आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से ट्रेनों की लेटलतीफी और मालगाड़ियों को प्राथमिकता दिए जाने से परेशान लोगों की आवाज अब रेलवे प्रशासन तक पहुंच गई है। लगातार आंदोलन और जनदबाव के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ने बड़ा फैसला लेते हुए साफ निर्देश दिया है कि अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

बुधवार को जमशेदपुर में रेलवे अधिकारियों, रेल यात्री संघर्ष समिति और विधायक सरयू राय के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में सरयू राय ने साफ कहा कि यात्रियों को घंटों परेशान करना बंद होना चाहिए और पैसेंजर ट्रेनों को समय पर चलाना रेलवे की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कई लोकल ट्रेनें चांडिल, कांड्रा और गम्हरिया तक समय पर पहुंच जाती हैं, लेकिन टाटानगर पहुंचने में 4 से 5 घंटे तक लग जाते हैं। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मजदूरों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

रेलवे जीएम ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही चक्रधरपुर मंडल को रोजाना ट्रेनों की निगरानी करने और एक फुल टाइम पब्लिक रिलेशंस इंस्पेक्टर नियुक्त करने का आदेश भी दिया गया है। यह अधिकारी ट्रेनों की स्थिति पर नजर रखेगा और प्रतिदिन जानकारी साझा करेगा।

रेल यात्री संघर्ष समिति ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है, लेकिन साफ कहा है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे फिर आंदोलन किया जाएगा।

अब देखना होगा कि रेलवे का यह बड़ा फैसला जमीन पर कितना असर दिखाता है और टाटानगर के यात्रियों को वास्तव में समय पर ट्रेन की सुविधा मिल पाती है या नहीं।

#RITESH SHARAN####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!