लोकल न्यूज़

कदमा में मां दुर्गा की चैतन्य झांकी का भव्य आयोजन, अतिथियों ने की सराहना

कदमा में मां दुर्गा की चैतन्य झांकी का भव्य आयोजन, अतिथियों ने की सराहना

कदमा में मां दुर्गा की चैतन्य झांकी का भव्य आयोजन, अतिथियों ने की सराहना*
————————————
जमशेदपुर, १९ अक्टूबर
———————-
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कदमा शाखा द्वारा आयोजित मां दुर्गा की चैतन्य झांकी के कार्यक्रम में श्रद्धा, आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डी एस पी H Q2 श्री मनोज जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष TWU रवि जी,योग गुरु प्रणव नाहा जी, के के गोप जी, समाजसेवी श्री रवि सिंह जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कदमा शाखा की प्रभारी ब्रह्माकुमारी संजू दीदी ने चैतन्य झांकी के आध्यात्मिक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां दुर्गा की विभिन्न शक्तियां हमें अपने अंदर की बुराइयों, विकारों और नकारात्मकता पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देती हैं। इस आयोजन का उद्देश्य जन-जन तक आध्यात्मिक ज्ञान, पवित्रता और दैवी गुणों का संदेश पहुंचाना है।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुंदर भजन एवं नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, महिषासुर वध नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रेरणादायक संदेश दिया।

सभी अतिथियों ने इस अनूठे आयोजन की सराहना करते हुए ब्रह्माकुमारी संजू दीदी के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की सफलता में ब्रह्माकुमार परिवार से जुड़े भाई-बहनों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!