बागबेड़ा सीपी टोला में मटका फोड़ एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 51 मटका फोड़ बना आकर्षण का केंद्र
बागबेड़ा सीपी टोला में मटका फोड़ एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 51 मटका फोड़ बना आकर्षण का केंद्र

*बागबेड़ा सीपी टोला में मटका फोड़ एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 51 मटका फोड़ बना आकर्षण का केंद्र*
जमशेदपुर। बागबेड़ा सीपी टोला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मटका फोड़ एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मंत्रोच्चारण के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सर्वप्रथम बस्ती भ्रमण किया गया, जिसमें युवाओं ने राधा-कृष्ण एवं राम-बलराम की वेशभूषा धारण की। इसके बाद कुल 51 मटकियों को फोड़ने का अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा एवं आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद श्किशोर यादव, समाजसेवी विनोद गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार एवं झामुमो अध्यक्ष संजय महतो उपस्थित रहे। मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने इस आयोजन के लिए मंदिर समिति की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल साहू, संजय महतो, शिवकुमार, शेखर, संतोष गुप्ता सहित मंदिर समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।




