भारत सेवाश्रम संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने किया जल वितरण
भारत सेवाश्रम संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने किया जल वितरण

भारत सेवाश्रम संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर जंगमबाड़ी व्यापार मंडल ने किया जल वितरण
ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। भारत सेवाश्रम संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जंगमबाड़ी व्यापार मंडल की ओर से जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव बाबू के नेतृत्व में व्यापारियों और पदाधिकारियों ने लोगों को पानी वितरित किया।
अध्यक्ष विकेश यादव बाबू ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ पिछले 100 वर्षों से देश की सेवा में योगदान देता आ रहा है और लोगों को सेवा भाव की प्रेरणा देता है। इससे हम सभी को सीख लेनी चाहिए कि अपने आसपास के लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। इसी भावना के साथ व्यापार मंडल ने जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 50 लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर पानी वितरित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि पाल, संरक्षक यादवेंद्र सिंह, मंत्री पिंटू वर्मा और संगठन मंत्री मोहन यादव सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।




