Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

डालर समूह के चेयरमैन, आर्य रत्न दीनदयाल गुप्ता के आकस्मिक निधन की खबर से आर्य समाज में शोक व्याप्त है

डालर समूह के चेयरमैन, आर्य रत्न दीनदयाल गुप्ता के आकस्मिक निधन की खबर से आर्य समाज में शोक व्याप्त है

 

समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। डालर समूह के चेयरमैन, आर्य रत्न दीनदयाल गुप्ता के आकस्मिक निधन की खबर से आर्य समाज में शोक व्याप्त है। रामापुरा स्थित मातृ कन्या गुरुकुल मे आयोजित शोक सभा में गुरुकुल की संचालिका व प्राचार्या डॉ गायत्री आर्या ने बाबू जी का गुरुकुल के प्रति स्नेह व सहयोग पर कृतज्ञता व्यक्त किया। शोक सभा मे अशोक त्रिपाठी सूरज बरनवाल रवि बरनवाल गोपाल गुप्ता राजेश राय चंद्रदीप आर्य आदि लोग उपस्थित थे। इसी क्रम आर्य समाज भोजूवीर के शोक सभा में महर्षि दयानन्द काशी शास्त्रार्थ स्मृति के ट्रस्टी, न्यास अध्यक्ष प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’ ने कहा कि वह आर्य समाज के महान सेवक, दयानंद सरस्वती के अनन्य भक्त, आर्य समाज-गुरुकुलों, अनेको संस्थाओं एवं ट्रस्टों के पोषक के साथ ही महर्षि दयानंद काशी शास्त्रार्थ स्मृति न्यास के संरक्षक, न्यासी सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान थे। आर्य जगत की शान व महादानी थे। वे तन-मन से आर्य समाज की गतिविधियों में समर्पित रहते थे, उनके निधन से आर्य जगत बडी क्षति हुई है। सभी ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परमेश्वर से डॉलर परिवार व आर्यजनों के इस दुख की घडी मे सहनशक्ति हेतु प्रार्थना की। शोक सभा में उप प्रधान कपिल देव आर्य, मंत्री राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, मीडिया प्रभारी व आजीवन न्यासी सदस्य आर्य रवि प्रकाश बरनवाल, जिला सभा प्रधान लल्लू प्रसाद आर्य, मंत्री चंद्रदीप आर्य, उप प्रधान रवि प्रकाश आर्य, वेद प्रकाश आर्य, अरुण आर्य, मनोहर आर्य, सुशील आर्य, अखिलेश आर्य, डॉ कृष्ण मोहन बरनवाल, सुनील जायसवाल, शशि प्रकाश आर्य, प्रदीप आर्य, डॉ माधुरी रानी, सीए विष्णु प्रसाद, सूरज बरनवाल, रमाशंकर आर्य, अनंत लाल आर्य, विजय, आर्य वरुण आर्य, पं रामदेव शास्त्री, उदय आर्य, प्रमोद शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!