Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
Uncategorized

गुरु गोविंद सिंह में आयोजित हुआ एक दिवसीय जूडो प्रशिक्षण शिविर*

गुरु गोविंद सिंह में आयोजित हुआ एक दिवसीय जूडो प्रशिक्षण शिविर*

*गुरु गोविंद सिंह में आयोजित हुआ एक दिवसीय जूडो प्रशिक्षण शिविर*

 

झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ने किया एक दिवसीय जूडो प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

 

 

जमशेदपुर में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में आत्मरक्षा व फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 03 मई 2026 को एक दिवसीय जूडो प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर ईसैट सिंहभूम जूडो एसोसिएशन और झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का आयोजन टेल्को गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल, जमशेदपुर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर को भारतीय खेल प्राधिकरण, फिट इंडिया, इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन तथा झारखंड जूडो एसोसिएशन का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।शिविर का संचालन हेड कोच मास्टर सुनील कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में किया गया। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों को जूडो की मूल तकनीकों के साथ-साथ खेल अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में अभिषेक कुमार सिंह (ईस्ट सिंहभूम सचिव एवं झारखंड जूडो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव) की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे प्रशिक्षण शिविरों को खेल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में जूडो प्रशिक्षक शुभम कुमार, जिन्होंने बच्चों को जूडो की कई महत्वपूर्ण तकनीकों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को गिरने-उठने की सही तकनीक (ब्रेक फॉल), थ्रो तकनीक, बैलेंस बनाए रखने की कला, सेल्फ-डिफेंस मूव्स तथा मुकाबले के दौरान सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से समझाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अभ्यास किया और नई तकनीकें सीखने में गहरी रुचि दिखाई।कैंप को सफल बनाने में ट्रेनिंग सेंटर के ब्लैक बेल्ट होल्डर्स और सीनियर स्टूडेंट्स का विशेष योगदान रहा, जिनमें मैंदी हेम्ब्रम, अक्षिता सिंह, कार्तिक लोहार, चंदना महतो, अरात्रिका पंडित, अनन्या शर्मा, अवन्तिका प्रताप, आस्था चौहान, सुकृति कुमारी, आकृति कुमारी और शिवानी कुमारी शामिल रहे। इन सभी ने आयोजन और प्रशिक्षण व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर की ओर से प्रशिक्षक शुभम कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में एक पौधा भेंट किया गया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में जेएमएटीसी (JMATC) का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मास्टर सुनील कुमार प्रसार ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सके। स्थानीय अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!