Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
यूपी

गंगा दशहरा पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर हुई दिव्य आरती

गंगा दशहरा पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर हुई दिव्य आरती

गंगा दशहरा पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर हुई दिव्य आरती….

मई 26, 2026,
ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी। काशी में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से मंगलवार को विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
प्रातःकाल में मंदिर के गंगा द्वार पर मां गंगा की विधिवत आरती की गई, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का अभिषेक सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत धाम परिसर में विराजमान मां गंगा के विग्रह का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। अर्चकों और वैदिक विद्वानों द्वारा संपन्न कराए गए अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा वह पावन तिथि है, जब मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, पूजन और दान-पुण्य करने से मनुष्य के समस्त पापों का क्षय होता है तथा मोक्ष की प्राप्ति का पुण्य फल मिलता है।
गंगा दशहरा के इस विशेष अवसर पर मंदिर न्यास के अधिकारी, कर्मचारी, अर्चकगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां गंगा एवं बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!