Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

मुखी समाज झारखंड प्रदेश ने समाज की बेटी नंदनी करवा का किया सम्मान

मुखी समाज झारखंड प्रदेश ने समाज की बेटी नंदनी करवा का किया सम्मान

मुखी समाज झारखंड प्रदेश ने समाज की बेटी नंदनी करवा का किया सम्मान

आज दिनांक 2 अगस्त को मुखी समाज झारखंड प्रदेश के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजय मुखी के नेतृत्व में समाज की होनहार बेटी नंदनी करवा को उनके विद्यालय में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि नंदनी करवा DAV public school जमशेदपुर की छात्रा है और उन्होंने 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की।
आज मुखी समाज झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा उनके कदमा स्थित आवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ , ट्रॉफी एवं पाठ्य सामग्री प्रदान कर उसे सम्मानित कर उसके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी पदाधिकारी बच्ची का मुँह मीठा कराए । इस अवसर पर मुखी समाज झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री शशिभूषण मुखी, कार्यकारी अध्यक्ष परेश मुखी, उपाध्यक्ष पी. के. करवा, जगरनाथ बेहरा, जिला महासचिव राकेश मुखी, युवा मुखी समाज जिला अध्यक्ष मुजीम मुखी, मुखी समाज बस्ती के मुखियागण प्रवीण मुखी, संदीप मुखी, मनोज मुखी, लखींद्र करवा, मुखी समाज जिला उपाध्यक्ष सुरेश मुखी, सुमित मुखी, शंकर मुखी, जिला सचिव गुरुचरण मुखी, मिलन मुखी, बजरंग बाग, सुलीनदर मुखी, कोषाध्यक्ष स्नेह मुखी, जिला सदस्य सिकंदर मुखी, विक्रांत मुखी , उनके परिवार के इंद्रमणि करवा, गुरुवारी करवा, भारती करवा, माया करवा आदि उपस्थित थे।

निवेदक
संजय मुखी
जिला अध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम
मुखी समाज झारखंड 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!