जमशेदपुर के टेल्को में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन विवाद में तीन राउंड गोलियां चलीं
जमशेदपुर के टेल्को में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन विवाद में तीन राउंड गोलियां चलीं

जमशेदपुर के टेल्को में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन विवाद में तीन राउंड गोलियां चलीं
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को स्थित मिश्रा बगान में शुक्रवार शाम अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
बताया जा रहा है कि मिश्रा बगान इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।
घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जिस स्थान पर फायरिंग हुई उसके पास ही झामुमो का कार्यालय भी स्थित है। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
#RITESH SHARAN #####




