तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार उत्साह
तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार उत्साह

तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार उत्साह
जमशेदपुर। तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को गोलमुरी स्थित टिनप्लेट मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-12 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। अंडर-15 बालक वर्ग की प्रतियोगिता गुरुवार तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती तेजिंदर कौर एवं राजीव शरण ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और जोश ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
अंडर-12 बालक वर्ग में उच्च विद्यालय करनडीह की टीम विजेता तथा मध्य विद्यालय नन्दुप की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर-12 बालिका वर्ग में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लालटांड़ की टीम विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिमुलडांगा की टीम उपविजेता बनी।
विजेता एवं उपविजेता टीमों को उमा कुमारी एवं सोनी कुमारी ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमें अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में राजीव शरण, उमा कुमारी, सोनी कुमारी, ओम प्रकाश सिंह, योगेंद्र शर्मा, पीठों सरकार, राज कुमार पंडित, महेश पांडेय, देवानंद सिंह, अर्चना बूटा, सुनीता कच्छप, हिमाद्रि सरकार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
#JHARKHAND AAJ TAK####
RITESH SHARAN




