बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा और गड्ढे को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सौप मांग पत्र, संवेदक पर ब्लैक लिस्ट की मांग
बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा और गड्ढे को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सौप मांग पत्र, संवेदक पर ब्लैक लिस्ट की मांग

*बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा और गड्ढे को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सौप मांग पत्र, संवेदक पर ब्लैक लिस्ट की मांग*
जमशेदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 की मुख्य सड़क से कचरा नहीं हटाने एवं रोड नंबर-2 के गड्ढे का पक्कीकरण नहीं करने के विरोध में पंचायत समिति सदस्य *सुनील गुप्ता* ने आज पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपा।
सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी में 2 महत्वपूर्ण कार्य काफी लंबे समय से लंबित हैं। कॉलोनी की मुख्य सड़क पर कचरा का ढेर लगा हुआ है, जिसे अब तक नहीं हटाया गया है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं रोड नंबर-2 में पूर्व में किए गए कार्य के बाद खोदे गए गड्ढे का पक्कीकरण नहीं किया गया है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
श्री गुप्ता ने मांग की है कि संबंधित संवेदक को अविलंब निर्देश देकर दोनों कार्य पूर्ण कराए जाएं। यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किए जाते हैं तो संबंधित संवेदक को *ब्लैक लिस्ट* कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
मांग पत्र प्राप्त करने के बाद विभाग के कनीय अभियंता ने श्री गुप्ता को आश्वासन दिया कि संवेदक से जल्द ही सारे कार्य को पूर्ण करवाया जाएगा।




