तीन पीढ़ियों ने मिलकर रोपे 500 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
तीन पीढ़ियों ने मिलकर रोपे 500 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

तीन पीढ़ियों ने मिलकर रोपे 500 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जमशेदपुर, 27 अगस्त 2026:
केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS), गोलमुरी के Environment Club की ओर से सोनारी के वेस्ट लेआउट स्थित 35I, एफ रोड में अनोखे मियावाकी प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “Three Generations Plantation” की अवधारणा रही, जिसमें विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता, दादा-दादी एवं समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में Jusco के MD अतुल भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं Tata Steel UISL के Horticulture Department की Chief डॉ. अनुराधा की गरिमामयी उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में केरला समाजम के चेयरमैन सुकुमारन, अध्यक्ष के. मुरलीधरन, स्कूल की प्राचार्या रीना बनर्जी तथा रजिस्ट्रार वृंदा सुरेश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस पर्यावरणीय पहल में तीन पीढ़ियों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या पीढ़ी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान कुल 500 पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने पेड़ों को पर्यावरण-अनुकूल राखियां भी बांधीं। इसके माध्यम से मनुष्य और प्रकृति के बीच मजबूत रिश्ते का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया तथा पेड़ों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया गया।
आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके दीर्घकालीन संरक्षण और अस्तित्व को सुनिश्चित करना भी है। लगाए गए सभी 500 पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण किया जाएगा, ताकि यह पहल वास्तविक रूप से टिकाऊ पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण बन सके।
कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि जब तीन पीढ़ियां एक साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आती हैं, तो वे केवल पेड़ नहीं लगातीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी हरित विरासत तैयार करती हैं।




