लोकल न्यूज़

जमशेदपुर के सोनारी स्थित डोबो पुल पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई

जमशेदपुर के सोनारी स्थित डोबो पुल पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई

जमशेदपुर के सोनारी स्थित डोबो पुल पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब परसूडीह गोलपहाड़ी निवासी 26 वर्षीय अविनाश कुमार का सामान पुल पर लावारिस हालत में मिला।

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि पुल पर उसकी प्लेजर स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी मौजूद थी, लेकिन अविनाश का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि अविनाश ने स्वर्णरखा नदी में छलांग लगा दी है।

 

घटना के बाद रात तक परिजन और स्थानीय लोग टॉर्च की रोशनी में नदी में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

 

परिजनों के अनुसार, अविनाश पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ गोविंदपुर में किराए के मकान में रह रहा था और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह घर से निकला था। इससे पहले उसने अपनी मां को 5 हजार रुपये दिए और कहा कि वह किराए का घर छोड़कर परिवार के पास परसूडीह वापस आ जाएगा।

 

अविनाश का एक छोटा बेटा भी है। ऐसे में यह मामला आत्महत्या है या कुछ और, इसकी जांच जारी है।

 

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और परिजन लगातार अविनाश की तलाश में जुटे हैं।

 

हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

#RITESH SHARAN####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!