सरायकेला जिले के चौका थाना इलाके में टाटा-रांची नेशनल हाईवे-33 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हा**दसा हुआ।
सरायकेला जिले के चौका थाना इलाके में टाटा-रांची नेशनल हाईवे-33 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हा**दसा हुआ।

सरायकेला जिले के चौका थाना इलाके में टाटा-रांची नेशनल हाईवे-33 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हा**दसा हुआ। चौका और चांडिल के बीच मुखिया होटल के पास बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह टूट गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लग गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौ*-त हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घा*-यल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो चौड़ा गांव से टाटा की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की खबर मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को संभाला, गाड़ियों को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को सामान्य किया। मृ*तक के श*-व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई।
- #RITESH SHARAN ####


