गैलपुर गोतोली मार्ग बदहाल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर सड़क पर रोजाना 20–30 स्कूल बसों का आवागमन, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
गैलपुर गोतोली मार्ग बदहाल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर सड़क पर रोजाना 20–30 स्कूल बसों का आवागमन, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

- गैलपुर गोतोली मार्ग बदहाल, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर सड़क पर रोजाना 20–30 स्कूल बसों का आवागमन, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
खैरथल तिजारा जिले के गेलपुर कस्बे में गोतोली जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अत्यंत खराब स्थिति में होने के कारण आमजन और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 5–6 गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर चिंता का विषय यह है कि इस सड़क पर रोजाना लगभग 20 से 30 स्कूल बसों का संचालन होता है, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे सफर करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटी परत के कारण बसों का गुजरना जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से अभिभावकों और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार अनदेखी के चलते सड़क की हालत और बदतर होती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को “अति आवश्यक” मानते हुए तुरंत संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए, ताकि सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो सके और स्कूली बच्चों सहित आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेकर राहत प्रदान करता है।


