Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी के वंचित छात्रों को मिली साइकिल, खिले चेहरे

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी के वंचित छात्रों को मिली साइकिल, खिले चेहरे

*उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी के वंचित छात्रों को मिली साइकिल, खिले चेहरे।*

जमशेदपुर. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती के कक्षा 8वी के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में साइकिल प्राप्ति से वंचित रह गए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को आज शनिवार दिनांक 25/07/2026 को साइकिल प्रदान की गई।

विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह ने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह किया था। बीडीओ ने मामले कि गंभीरता पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कौशल कुमार को अविलंब साइकिल वितरण का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में आज प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया।

पिछले कई महीनो तक इंतजार करने के बाद आज अपनी नई साइकिल पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे। छात्रों ने साइकिल के साथ विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षक राकेश कुमार सिंह और शिक्षिका कंचन कुमारी के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!