लोकल न्यूज़

आज Indian National Congress के टेल्को प्रखंड एवं टेल्को कॉलोनी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में “संवाद सह SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन टेल्को क्षेत्र के तार कंपनी इलाके में किया गया

आज Indian National Congress के टेल्को प्रखंड एवं टेल्को कॉलोनी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में “संवाद सह SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन टेल्को क्षेत्र के तार कंपनी इलाके में किया गया

आज Indian National Congress के टेल्को प्रखंड एवं टेल्को कॉलोनी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में “संवाद सह SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन टेल्को क्षेत्र के तार कंपनी इलाके में किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अवदेश कुमार सिंह एवं सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात SIR (Special Intensive Revision) से संबंधित प्रशिक्षण जिला स्तर के प्रशिक्षक कौशल प्रधान द्वारा विस्तारपूर्वक दिया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर तक कार्य को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन टेल्को प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष परबिंदर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे , कार्यकारी अध्यक्ष अवदेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय आज़ाद, जिला प्रभारी आसुतोष, जिला महामंत्री उदय सिंह,महामंत्री संजीव रंजन, जिला सचिव विजेन्द्र साहू सहित सतीश सर, महेंद्र भैया, अजय दास, श्याम सुंदर भैया, निरंजन सिंह, कृष्णा ठाकुर, सुनील कुमार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!