Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

स्टेशन से बर्मामाइंस जाने वाली जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, हादसे का बना रहता है खतरा

स्टेशन से बर्मामाइंस जाने वाली जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, हादसे का बना रहता है खतरा

स्टेशन से बर्मामाइंस जाने वाली जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब, हादसे का बना रहता है खतरा

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से बर्मामाइंस की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने और जलजमाव के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते-होते बच रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन गड्ढों में गिर चुके हैं, जबकि बड़े वाहन भी असंतुलित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। बारिश या नाली का पानी जमा होने के बाद गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है।

यह सड़क औद्योगिक क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से टाटा मोटर्स, ट्यूब कंपनी, TRF सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों के वाहनों का लगातार आवागमन होता है। इसके अलावा रेलवे से जुड़े सीमेंट लोडेड ट्रकों की भी आवाजाही रहती है। भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

समस्या को और गंभीर बना रहा है सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े किए जाने वाले वाहन। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और एक साथ छोटे-बड़े वाहनों के गुजरने में काफी परेशानी होती है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। बर्मामाइंस क्षेत्र में भारी वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही और सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने की समस्या पहले भी सामने आ चुकी है।

सबसे चिंता की बात यह है कि बर्मामाइंस थाना सड़क के बिल्कुल नजदीक स्थित है, बावजूद इसके सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत, नाली की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन, नगर निकाय, संबंधित विभाग और यातायात पुलिस से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, नाली के पानी को सड़क पर आने से रोका जाए तथा सड़क किनारे अवैध/बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाई जाए।

लोगों का सवाल है कि जब इस सड़क से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं और यह औद्योगिक एवं रेलवे क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, तो इसकी बदहाली पर जिम्मेदार विभाग कब गंभीरता दिखाएगा?

झारखण्ड आज तक
संतोष शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!