Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कदमा शाखा, जमशेदपुर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कदमा शाखा, जमशेदपुर

 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कदमा शाखा, जमशेदपुर
————————————
दिनांक २१ मई २०२६ को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने इस वर्ष ९वीं, १०वीं, ११वीं एवं १२वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण रहा। सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पढ़ाई के दौरान मन की एकाग्रता, सकारात्मक सोच एवं नियमित मेडिटेशन ने उन्हें कम परिश्रम में भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने में बहुत सहायता की। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन से स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति में वृद्धि हुई, जिससे परीक्षा की तैयारी सहज एवं प्रभावशाली बनी।
कदमा शाखा प्रभारी बी.के. संजू बहन ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक सफलता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्य, अनुशासन एवं आध्यात्मिकता भी जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि राजयोग मेडिटेशन विद्यार्थियों को मानसिक स्थिरता, निर्णय क्षमता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है, जिससे वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आध्यात्मिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था, ताकि वे भविष्य में भी बाबा के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से निरंतर प्रगति करते रहें और समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करें।
अंत में सभी बच्चों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!