Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

प्रजापति ब्रह्माकुमारी कदमा शाखा जमशेदपुर।

प्रजापति ब्रह्माकुमारी कदमा शाखा जमशेदपुर।

 

प्रजापति ब्रह्माकुमारी कदमा शाखा
जमशेदपुर।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की *कदमा* शाखा, जमशेदपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय निःशुल्क समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों में उत्साह, उमंग एवं नई ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला। ५ से ११ वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में बच्चों को नैतिक मूल्यों, श्रेष्ठ संस्कारों एवं सकारात्मक जीवनशैली की शिक्षा प्रदान की गई। छोटे बच्चों को सरल विधि द्वारा मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया, जिससे बच्चों ने शांति, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास का सुंदर अनुभव किया।
विशेष रूप से योगाचार्य प्रणव नहाजी द्वारा बच्चों को विभिन्न योगासन एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने की विशेष स्किल सिखाई गई। योगाभ्यास के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं बेहतर एकाग्रता का महत्व समझाया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ योग एवं म्यूजिकल एक्सरसाइज में भाग लिया।
समर कैंप में बच्चों के लिए निःशुल्क बिस्किट, चॉकलेट एवं पेय पदार्थ की भी व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों में विशेष खुशी एवं उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शशि आचार्य जी, ज्योति पांडे जी एवं राकेश सिंह जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित इस प्रकार के संस्कारमय समर कैंप की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है।
कदमा शाखा प्रभारी बीके संजू बहन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि बच्चों के जीवन में अच्छे संस्कार, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का विकास ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इस प्रकार के शिविर बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत एवं संस्कारवान बनाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम बहन , संजय भाई, दिनेश भाई, कीर्तन भाई, पुष्पा बहन, मनीषा बहन, सुधा बहन, संगीता बहन, सरिता बहन, रेशमा बहन ,राखी बहन सहित ब्रह्माकुमारी परिवार के अनेक भाई-बहनों का विशेष योगदान रहा। आगामी दिनों में भी बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!