यूपी

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र को भावभीनी विदाई, सिगरा थाने की संभालेंगे कमान

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र को भावभीनी विदाई, सिगरा थाने की संभालेंगे कमान

*कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र को भावभीनी विदाई, सिगरा थाने की संभालेंगे कमान*

*18 मई 2026* |

*ब्यूरो चीफ : विवेक सिनहा*

वाराणसी। लगभग एक वर्ष तक कैंट थाना प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र का स्थानांतरण सिगरा थाना प्रभारी के पद पर कर दिया गया है। उनके सम्मान में सोमवार को कैंट थाने में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
कानून-व्यवस्था में दिया उल्लेखनीय योगदान
विदाई समारोह में वक्ताओं ने इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में कैंट थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और पुलिस-पब्लिक के बीच मजबूत जनसंपर्क स्थापित हुआ। उनके कार्यकाल को कैंट थाने के लिए एक स्वर्णिम अध्याय बताया गया।
भावुक हुए शिवाकांत मिश्र
इस अवसर पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र काफी भावुक दिखे। उन्होंने कैंट थाने के समस्त पुलिसकर्मियों का आभार जताते हुए कहा, “कैंट थाने में बिताया गया हर पल और यहां से मिली यादें मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी हैं। आप सभी का सहयोग मेरे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।”
नए दायित्व के लिए दीं शुभकामनाएं
समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर मिश्र को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सिगरा थाने के नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विदाई की बेला में पूरा थाना परिसर भावुकता से भर गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!