Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

टाटानगर में यात्रियों का गुस्सा फूटा! लेट ट्रेनों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, सरयू राय का सख्त संदेश

टाटानगर में यात्रियों का गुस्सा फूटा! लेट ट्रेनों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, सरयू राय का सख्त संदेश

टाटानगर में यात्रियों का गुस्सा फूटा! लेट ट्रेनों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, सरयू राय का सख्त संदेश

 

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से परेशान यात्रियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। रेल यात्री संघर्ष समिति ने स्टेशन परिसर में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है, जिसके जरिए यात्रियों की आवाज सीधे रेल प्रशासन तक पहुंचाई जा रही है।

 

इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और समय पर ट्रेन संचालन की मांग कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि रोज-रोज की देरी से उनकी दिनचर्या, नौकरी और जरूरी काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

 

इस बीच जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने भी इस मुद्दे पर अपना समर्थन जताते हुए साफ कहा कि ट्रेन की देरी अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन पर सीधा असर डाल रही है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

 

यात्रियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

#RITESH SHARAN #####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!