Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 75 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार ले जा रहे थे खेप

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 75 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार ले जा रहे थे खेप

  1. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 75 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार ले जा रहे थे खेप…

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से कुल 75 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह अब तक की टाटानगर स्टेशन से हुई सबसे बड़ी गांजा बरामदगी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। ये सभी ओडिशा के अलग-अलग इलाकों से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और वहां से इसे गोरखपुर और बेतिया ले जाने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार, रवि कुमार उर्फ बेंगा, मोहित कुमार सिंह और राजा सोनार उर्फ राज के रूप में हुई है। सभी को आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया गया है।

आरपीएफ पोस्ट टाटानगर के पोस्ट कमांडर राकेश मोहन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान गांजा तस्करी का एक अनोखा तरीका भी सामने आया है। तस्करों ने 50 किलो के प्लास्टिक बोरों के बीच गांजा छिपाकर उसके चारों ओर सोयाबीन भरकर उसे छुपाने की कोशिश की थी ताकि किसी को शक न हो।

#RITESH SHARAN####

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!