जमशेदपुर में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार…
जमशेदपुर में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...

जमशेदपुर में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 5 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार…
Your message has been sent
जमशेदपुर में बाइक चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी हुई मोटरसाइकिलों के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में गोविंदपुर निवासी बापी समद उर्फ ब्रह्मानंद सामद (45), बसंती समद (40), सुखदेव लोहरा (22) और मिथुन समद शामिल हैं। हालांकि बापी समद और बसंती समद को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कुल 5 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
उलीडीह थाना प्रभारी शारीक अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जिसमें करीब 8 से 10 सदस्य सक्रिय हैं। यह गिरोह जमशेदपुर से बाइक चोरी कर उन्हें ईचागढ़, पटमदा, बोड़ाम और मुसाबनी जैसे ग्रामीण इलाकों में पहुंचाता था जहां से आगे उन्हें बेच दिया जाता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बसंती समद को छोड़कर बाकी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
#RITESH SHARAN####