Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Aaj Tak 24
लोकल न्यूज़

वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, ग्रामवासियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, ग्रामवासियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

 

वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, ग्रामवासियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान से लेकर नेहरू मैदान रोड नंबर-3 क्षेत्र के लगभग 50 घरों में विगत कई वर्षों से पेयजल आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई थी। क्षेत्र के लोगों को नियमित रूप से सप्लाई का पानी नहीं मिलने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इस जनसमस्या के समाधान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लगातार संबंधित विभाग एवं प्रशासन के समक्ष पहल की जाती रही। पंचायत प्रतिनिधियों के सतत प्रयासों एवं DMFT फंड से संचालित पाइपलाइन एवं जलापूर्ति कार्यों की प्रगति के परिणामस्वरूप अब क्षेत्र के घरों तक नियमित रूप से सप्लाई का पानी पहुंचना प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इसी खुशी के अवसर पर आज नेहरू मैदान क्षेत्र के ग्रामवासियों ने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़, पूर्व मुखिया बाहामनी हेंब्रम, उप मुखिया संतोष ठाकुर, अजीत सिन्हा, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह एवं कुमार विशाल को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि जनहित के लिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!